भारत के प्रथम सौर मिशन, आदित्य-एल 1 के सफल प्रक्षेपण के लिए पीएम ने इसरो को बधाई दी

गोंडी टोला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रथम सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। भारत के प्रथम सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के क्रम में निरंतर हमारे वैज्ञानिक प्रयास चलते रहेंगे।”

Leave a Comment

Discover more from Schemenews.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading