मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना 2025: घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन, मिलेगी ₹4 लाख तक की सहायता
संबल 2.0 योजना 2025 — परिचय
Sambal Yojana 2.0:मध्यप्रदेश सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों और गरीब परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना 2025 चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को मृत्यु, दुर्घटना, दिव्यांगता तथा अंत्येष्टि जैसी आपात स्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
संबल 2.0 के प्रमुख लाभ (2025 अपडेट)
- अंत्येष्टि सहायता: ₹5,000
- सामान्य मृत्यु सहायता: ₹2,00,000
- दुर्घटना मृत्यु सहायता: ₹4,00,000
- स्थायी दिव्यांगता सहायता: ₹2,00,000
- आंशिक दिव्यांगता सहायता: ₹1,00,000
- प्रसूति/ANC स्वास्थ्य सुविधा (सरकारी अस्पताल में निःशुल्क)
- नियत सीमा तक बिजली बिल में राहत
Sambal Yojana 2.0:योजना में शामिल उप-योजनाएँ
योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता, अंत्येष्टि सहायता, स्वास्थ्य एवं प्रसूति सहायता और श्रमिक परिवार सुरक्षा शामिल हैं।
Sambal Yojana 2.0:पात्रता
- आवेदक मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होना चाहिए।
- समग्र पोर्टल पर श्रमिक के रूप में पंजीकरण आवश्यक है।
Sambal Yojana 2.0:आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- समग्र ID (व्यक्ति का)
- परिवार समग्र ID
- आधार कार्ड
- लिंक्ड मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
संबल 2.0 Online Registration — Step by Step (2025)
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आप घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- Step 1: आधिकारिक पोर्टल खोलें: https://sambal.mp.gov.in
- Step 2: होमपेज पर “नया पंजीयन / आवेदन” विकल्प पर क्लिक करें।
- Step 3: समग्र ID और परिवार ID दर्ज कर कैप्चा भरें, फिर समग्र खोजें पर क्लिक करें।
- Step 4: खुल रहे फॉर्म में अपना पूरा विवरण, आधार और बैंक विवरण भरें।
- Step 5: सबमिट करने से पहले सभी जानकारियाँ जाँच लें और आवेदन सेव करें पर क्लिक करें। आवेदन संख्या नोट करें।
Sambal Yojana 2.0:सत्यापन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक या नगर निगम कार्यालय द्वारा किया जाता है। सत्यापन पूर्ण होने पर आपको सूचित किया जाएगा और संबल कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
Sambal Yojana 2.0:संबल कार्ड (Sambal Card) डाउनलोड कैसे करें?
- वेबसाइट खोलें: https://sambal.mp.gov.in
- होमपेज पर सदस्य खोजें / श्रमिक खोजें विकल्प चुनें।
- समग्र ID या आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें।
- खोजें पर क्लिक करें — यदि पंजीयन स्वीकृत है तो विवरण पेज खुलेगा।
- वहाँ संबल कार्ड डाउनलोड / प्रिंट लिंक दिखेगा — उस पर क्लिक कर PDF में डाउनलोड करें।
नोट: यदि डाउनलोड बटन नहीं दिख रहा तो आपका आवेदान अभी सत्यापन के अधीन है। ऐसे में ग्राम पंचायत/नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) से संपर्क करें।
संबल 2.0 के लिए संपर्क और सहायता
यदि ऑनलाइन आवेदन में समस्या आती है तो आप नजदीकी MP Online Kiosk या CSC (जन सेवा केंद्र) पर जाकर आवेदन करवा सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
1. संबल 2.0 योजना क्या है?
यह मध्यप्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना है जो असंगठित श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
2. किसे इसका लाभ मिलेगा?
मध्यप्रदेश के मूलनिवासी, आयु 18-60 वर्ष और असंगठित श्रमिक इस योजना के लिए पात्र हैं।
3. रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट https://sambal.mp.gov.in पर जाकर ‘नया पंजीयन / आवेदन’ पर क्लिक कर समग्र ID व परिवार ID दर्ज करें और फॉर्म भरें।
4. आवेदन करते समय किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?
समग्र ID, परिवार ID, आधार, बैंक पासबुक, लिंक्ड मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो।
5. क्या पहले अस्वीकृत आवेदक फिर से आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, 2025 में पुनः पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है — पूर्व में अस्वीकृत आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं।
6. सहायता राशि किस खाते में आएगी?
सहायता राशि सीधे आवेदक के दिए हुए बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।
7. क्या मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना आवश्यक है?
हाँ, OTP सत्यापन के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है।

Hello Friends, My name is Ashish Kumre.I m founder of SchemeNews.I m here to help of village people to know Village Scheme.
Scheme News** is a trusted digital platform that brings you the latest updates on **government schemes, employment opportunities, and educational news** in a simple and reliable way.

Sambhal card agar pending he to kitane din bad banega
sab is article me diya he.tab bhi agar dikkat hoti he to hame bataye