मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना में पंजीयन /आवेदन करे 2023 :
माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की पहल पर राज्य के करोड़ों असंगठित श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल योजना 2.0) योजना को पुनः शुरुआत की गई है।
योजनांतर्गत अंत्येष्टि सहायता (रू. 5 हजार), सामान्य मृत्यु सहायता (रू. 2 लाख), दुर्घटना मृत्यु सहायता(रू. 4 लाख), आंशिक दिव्यांगता सहायता (रू. 1 लाख) एवं स्थायी दिव्यांगता सहायता योजना (रू. 2 लाख) की सहायता राशि प्रदान की जाती है ।
अतः इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी संबल पोर्टल पर न्यू रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन (Sambal 2.0 Registration Online) करके संबल 2.0 योजना रजिस्ट्रेशन हेतु अपने मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबल 2 .0 में नवीन पंजीयन तथा पूर्व में अपात्र किये गये श्रमिकों को पुन: पंजीयन हेतु आवेदन की सुविधा प्रदान की गयी है l
संबल योजना के लाभ:
- दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा
- तय सीमा तक बिजली बिल की माफ़ी
- बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान करना
- अंत्येष्टि सहायता प्रदान करना
- निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल
संबल योजना के तहत शामिल योजनाए:
- अन्तयेष्टि सहायता योजना
- अनुग्रह सहायता योजना
- स्वास्थ्य (ANC /प्रसूति) योजना
मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना में रजिस्ट्रेशन/ आवेदन कैसे करे :
अब कोई भी मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी घर बैठे ही अपने मोबाइल से ऑनलाइन संबल योजना 2.0 के लिए रजिस्ट्रेशन या आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी नागरिक को ऑनलाइन माध्यम द्वारा संबल योजना हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या एमपी ऑनलाइन सेंटर में जाकर आवेदन करवा सकते हैं।
नागरिकों को सीएससी सेंटर या एमपी ऑनलाइन सेंटर के माध्यम से Sambal Yojana 2.0 Registration करवाने हेतु अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपने साथ ले जाना होगा।
- समग्र id
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
एमपी संबल 2 .0 आवेदन हेतु आवश्यक पात्रता:
मध्य प्रदेश के असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को संबल योजना लाभ प्राप्त करने हेतु या रजिस्ट्रेशन या पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित पात्रता का होना जरूरी है।
- नागरिक मध्य प्रदेश का मूलनिवासी होना चाहिए l
- नागरिक की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए l
- जनकल्याण संबल योजना का लाभ केवल असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को ही मिलेगा।
MP Sambal Yojana 2.0 में रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज:
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना (sambal yojana online apply) का लाभ लेने के लिए असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अति आवश्यक है।
- समग्र आईडी(स्वयं का )
- परिवार समग्र आईडी कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर जो की आधार से लिंक हो
- नागरिक के पासबुक की छायाप्रति
- नागरिक का पासपोर्ट साइज़ फोटो
स्वयं से संबल 2 .0 में रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?
Step 1:- सर्वप्रथम जन कल्याण (संबल 2.0) योजना पोर्टल पर जायें।
मध्य प्रदेश के नागरिकों को ऑनलाइन Sambal Yojna 2.0 Registration करने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश संबल पोर्टल पर जाना होगा।
मध्य प्रदेश संबल पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट- https://sambal.mp.gov.in
Step 2:- होम पेज पर जाकर पंजीयन है आवेदन करे विकल्प में जायें।
और उस ऑप्शन क्लिक करे l

Step 3:- रजिस्ट्रेशन हेतु समग्र आईडी और परिवार एंटर करे।
नागरिकों को अब मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना पंजीकरण करने हेतु न्य पेज खुलकर आ जायेगा। अब इस पेज पर नागरिक को समग्र आईडी और परिवार आईडी को भरना होगा। उसके बाद कैप्चा कोड को डालकर समग्र खोजें विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा कि निचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं।

Step 4:- जन कल्याण संबल 2.0 योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
समग्र खोजें पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलकर सामने आ जायेगा। नया पेज मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना पंजीकरण फॉर्म होगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नागरिक को अपना सभी डिटेल भरना होगा। जैसे कि श्रमिकका समग्र id डिटेल, आधार कार्ड में दर्ज जानकारी, श्रमिक का प्रकार, श्रमिक का प्रकार, शिक्षा, नियोजन व्यवसाय आदि ।
Step 5:- संबल योजना 2.0 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेव करें।
असंगठित क्षेत्र में कार्यरत नागरिकों को मध्य प्रदेश संबल योजना 2.0 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी डिटेल भरने के बाद निचे दिए गए आवेदन सेव करें विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही नागरिक का संबल 2.0 का रजिस्ट्रेशन हो जायेगा l आवेदन को सेव करने के बाद Application नंबर को सेव कर ले l
संबल 2.0 के आवेदन की सत्यापन की प्रकिया
Step 1:- ऑनलाइन आवेदन होने के बाद आप सत्यापन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज़ों के अपने ग्राम पंचायत के सचिव या रोजगार सहायक के पास आवश्यक रूप से जमा करे l ताकि आपका संबल कार्ड जल्द से जल्द बन सके l
संबल 2.0 सत्यापन फॉर्म डाउनलोड करे –Download Here

Hello Friends, My name is Ashish Kumre.I m founder of SchemeNews.I m here to help of village people to know Village Scheme.
Scheme News** is a trusted digital platform that brings you the latest updates on **government schemes, employment opportunities, and educational news** in a simple and reliable way.
