MP Nari Samman Yojana : मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023 के लिए कैसे करे आवेदन जानिए पूरी जानकरी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा महिलाओं के आर्थिक विकास एवं सशक्तिकरण के लिए नारी सम्मान योजना की घोषणा की गयी है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को 500 रूपए में गैस का सिलेंडर और 1500 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों की पूर्ति कर सके एवं आत्मनिर्भर बने।कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का ऐलान किया ही जिसका लाभ मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर ही मिल सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधानसभा चुनाव के बाद यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाती है तो यह योजना मध्यप्रदेश में लागू कर दी जाएगी। नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया काफी सरल है। लाभार्थी महिलाओ को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हम इस लेख में नारी सम्मान योजना का ऑफलाइन फॉर्म से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं।
यदि आप मध्यप्रदेश के राज्य के निवासी है तो यह आर्टिकल आपके लिए महत्त्वपूर्ण होने वाला है। आज हम आपको इस आर्टिकल में नारी सम्मान योजना के क्या है इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकरी बताने वाले हैं। अतः इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

MP नारी सम्मान योजना 2023

नारी सम्मान योजना इस योजना का शुभारंभ 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में किया गया था। योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये (सालाना 18000 रूपये) की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा ₹500 सिलेंडर के लिए अलग से दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर हर महीने 2000 की धनराशि सरकार द्वारा महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।

इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी महिलाओ के बैंक भेजी जाएगी। ऐसी इच्छुक महिलाएं जो इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं उन्हें हम बता दें कि सरकार द्वारा 9 मई 2023 से मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगी।

नारी सम्मान योजना 2023 के लिए पात्रता

इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए।

  • इच्छुक महिलाओ को मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिएसे अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य की सभी वर्ग एवं जाति की महिलाएं इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

नारी सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड.
  • समग्र आईडी
  • DBT लिंक बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र

MP नारी सम्मान योजना का आवेदन कैसे करें

राज्य की ऐसी इच्छुक महिलाएं जो इस योजना का लाभ उठाना चाहती है वह 9 मई 2023 के बाद ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती है। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं –

  1. सबसे पहले आपको नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। नारी सम्मान योजना का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए – यहां क्लिक करें
  2. ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फाइल को डाउनलोड एवं प्रिंट कर ले।
  3. अब इस आवेदन फॉर्म में आवेदिका को अपना नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, ग्राम पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड, मोबाइल नंबर आदि विवरण दर्ज करना होगा।
  4. सभी विवरण भर लेने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  5. इतना करने के बाद आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करना होगा या कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर फॉर्म को जमा करेगें।
  6. इस प्रकार आप काफी आसानी से नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते हैं।

Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Hello Friends, My name is Ashish Kumre.I m founder of SchemeNews.I m here to help of village people to know Village Scheme.

Leave a Comment