MPPSC Recruitment 2023 Notification :-मध्य प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,नायब तहसलीदार ,एसडीम सहित अन्य पदों पर भर्ती

MPPSC Recruitment 2023 Notification:-मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – mppsc.mp.gov.in पर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 22 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

MPPSC के द्वारा कई विभागों में प्रशासनिक सेवाओं के लिए 229 रिक्तियां निकाली हैं। मध्य प्रदेश राज्य के साथ-साथ राज्य के बाहर रहने वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। जबकि अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

उम्मीदवारों को 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक अपने आवेदन फॉर्म को एडिट करने का मौका मिलेगा। MPPSC प्रीलिम्स की परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड 8 दिसंबर को जारी कर दिए जायेंगे।

MPPSC राज्य सेवा भर्ती 2023(MPPSC PCS Recruitment 2023 ): महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 22 सितंबर, 2023 (दोपहर 12 बजे)
  • आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर, 2023 (दोपहर 12 बजे)
  • सुधार विंडो लिंक: 25 सितंबर से 23 अक्टूबर, 2023
  • MPPSC PCS 2023 एडमिट कार्ड की तारीख: 8 दिसंबर, 2023
  • MPPSC PCS 2023 प्रारंभिक परीक्षा : 17 दिसंबर, 2023

MPPPSC राज्य सेवा भर्ती वेकन्सी डिटेल्स 2023(MPPSC PCS Recruitment  Vacancy Details 2023)

MPPSC Recruitment 2023 Notification:-MPPSC PCS के तहत कुल 229 पदों को भरा जायेगा।

  • राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिला अध्यक्ष- 27 पद
  • पुलिस उपाधीक्षक – 22 पद
  • अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त- 17 पद
  • विकास खंड अधिकारी – 16 पद
  • नायब तहसीलदार – 3 पद
  • एक्साइज सब इंस्पेक्टर- 3 पद
  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी – 17 पद
  • सहकारी निरीक्षक – 122 पद

MPPSC राज्य सेवा भर्ती 2023 अधिसूचना: पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता: आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता पूरी करनी होगी।

MPPSC राज्य सेवा भर्ती 2023:आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु की गणना कक्षा 10वीं की मार्कशीट के आधार पर की जाएगी।उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. गैर-वर्दीधारी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है और वर्दीधारी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।

आवेदन शुल्क: मध्य प्रदेश राज्य और बाहरी राज्य के सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि मध्य प्रदेश राज्य के एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

MPPSC राज्य सेवा भर्ती 2023 परीक्षा: ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया

MPPSC Recruitment 2023 Notification:इस आर्टिकल में हम आपको MPPSC Recruitment 2023 में ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका बता रहे है.आर्टिकल को अंत तक पढ़े.

चरण 1: MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

चरण 2: MPPSC राज्य सेवा भर्ती 2023 आवेदन फॉर्म लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

चरण 3: पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाये।

चरण 4: आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 5: विवरण सत्यापित करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।

चरण 6: अंत में, आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

MPPSC भर्ती के महत्वपूर्ण लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें

आवेदन यहाँ करें (Apply Now)

हमारे  Whats App SchemeNews ग्रुप से जुड़े.और पाए योजनाओ,कैरियर और महत्त्वपूर्ण खबरे. और इस schemeNews लिंक को अन्य लोगो को शेयर करे ताकि वह भी सभी जानकारी हर दिन आसानी से पा सके.

Hello Friends, My name is Ashish Kumre.I m founder of SchemeNews.I m here to help of village people to know Village Scheme.

Leave a Comment