राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डिंडोरी की कृषक श्रीमती लहरी बाई को आज श्रीअन्न प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वर्ष 2021-22 का ‘पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान’ से सम्मानित किया। डिंडोरी की कृषक लहरी बाई को कृषक अधिकार वैश्विक संगोष्ठी के अलंकरण समारोह में सम्मान स्वरूप 1,50,000 रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के सी. सुब्रामण्यम ऑडिटोरियम में हुआ। इसमें केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित थे।
डिंडोरी जिले की बजाग तहसील निवासी लहरी बाई ने बैगा समुदाय की सहायता से कोदो, कुटकी, सांवा, काग, सिकिया, मडुआ जैसे दुर्लभ श्रीअन्न प्रजातियों का सीड बैंक विकसित किया है। दिल्ली में 12 से 15 सितंबर, 2023 तक चलने वाली वैश्विक संगोष्ठी में लहरी बाई ने अपने सीड बैंक की प्रदर्शनी भी लगाई है।

Hello Friends, My name is Ashish Kumre.I m founder of SchemeNews.I m here to help of village people to know Village Scheme.
Scheme News** is a trusted digital platform that brings you the latest updates on **government schemes, employment opportunities, and educational news** in a simple and reliable way.
