पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्र सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा, शुरू होगा ‘आयुष्मान भव:’ कार्यक्रम

केंद्र सरकार इस साल 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन पर आयुष्मान भव: (Ayushman Bhava) कार्यक्रम शुरुआत करने जा रही है। जिससे अंतिम छोर तक के लोगों और हर लाभार्थी तक सरकार स्वास्थ्य योजनाओं की डिलीवरी सुनिश्चित कर सके. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान शिविर लगाए जाएंगे और 60,000 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएंगे। जिससे आने वाले दिनों में हम स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यक्रमों की बेहतर पहुंच के लिए इस कार्यक्रम को और अधिक बार चलाएंगे। आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है।जो हर लाभार्थी परिवार को सालाना 5 लाख रुपये की हेल्थ कवरेज देती है।

Leave a Comment

Discover more from Schemenews.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading