भारत ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 को एक स्वर्ण के साथ समाप्त किया और पदक तालिका में संयुक्त 18वें स्थान पर रहा। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 19वां संस्करण – बुडापेस्ट 23 को 19 से 27 अगस्त तक आयोजित किया गया था।
टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में भारत के लिए पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। इस पदक को जीतने के साथ ही नीरज चोपड़ा विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गए।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;
”प्रतिभाशाली @नीरज_चोपड़ा1 उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में एक चैंपियन बनाता है, बल्कि पूरे खेल जगत में भी अनुपम उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई।
The talented @Neeraj_chopra1 exemplifies excellence. His dedication, precision and passion make him not just a champion in athletics but a symbol of unparalleled excellence in the entire sports world. Congrats to him for winning the Gold at the World Athletics Championships. pic.twitter.com/KsOsGmScER
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2023

Hello Friends, My name is Ashish Kumre.I m founder of SchemeNews.I m here to help of village people to know Village Scheme.
Scheme News** is a trusted digital platform that brings you the latest updates on **government schemes, employment opportunities, and educational news** in a simple and reliable way.
