PM Viksit Bharat Rojgar Yojana :-नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर निकल केआई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को लागू करने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि इस योजना से अगले दो साल में 3.5 करोड़ नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. इस योजना के तहत पहली नौकरी लगने पर युवाओं को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे. ऐसे में हम आपको इस योजना से जुडी हर जानकारी को आपके साथ साझा करने जा रहे है, जिसमे हम आपको इस योजना में आवेदन और इस योजना के नियम शर्तो के बारे में बताने वाले है.
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana
कैबिनेट की मंजूरी
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में 1 जुलाई, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM Viksit Bharat Rojgar Yojana को मंजूरी दी थी. जिसे अब लागू कर दिया गया है. इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 15 अगस्त है और हम इस देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना शुरू कर रहे हैं. यह आपके लिए अच्छी खबर है कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से लागू हो रही है.’
Sambhal Card 2.0 : संबल कार्ड का आवेदन करे खुद से जाने पूरी जानकारी
किसे मिलेंगे 15 हजार रुपये
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये मिलेंगे. इसके अलावा उन्हें रोजगार देने वाली कंपनी को भी सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. करीब 99,446 करोड़ रुपये के बजट वाली ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (PM Viksit Bharat Rojgar Yojana) का लक्ष्य दो सालों में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियां तैयार करना है. इनमें से 1.92 करोड़ लाभार्थी पहली बार नौकरी पाने वाले होंगे.
कितनी होनी चाहिए सैलरी
अब सवाल ये भी है कि कितनी सैलरी वाले युवाओं को इस योजना के अंदर रखा गया है. अगर आपकी सैलरी एक लाख रुपये तक है तो आप इस योजना के लिए योग्य हैं. इन्हें 15 हजार या फिर एक महीने का EPF वेतन दिया जाएगा. इसे दो पार्ट में डिवाइड किया गया है. भाग ‘क’ में पहली बार नौकरी करने वाले युवा शामिल हैं, वहीं भाग ‘ख’ में नौकरी देने वाली कंपनियों को रखा गया है.
नौकरी छोड़ने पर होगा नुकसान
EPFO में पहली बार रजिस्टर होने के बाद नौकरी करने वाले युवाओं को दो किस्तों में रकम मिलने की बात कही गई है. जिसमें 6 महीने तक नौकरी करने के बाद पहली किस्त जारी होगी, वहीं दूसरी किस्त 12 महीने की नौकरी पर मिलेगी. यानी एक साल की नौकरी के बाद आपको 15 हजार रुपये मिलेंगे.
कहां करना होगा आवेदन
इस योजना में शामिल होने के लिए आपको कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी, अगर आपकी नौकरी लगती है और आप EPFO में रजिस्टर होते हैं तो खुद ही आप योजना में शामिल हो जाएंगे. इसी के आधार पर आपको 15 हजार रुपये दिए जाएंगे.
कंपनियों को मिलेगा इतना पैसा
नौकरी देने वाली कंपनियों को हर नए कर्मचारी के लिए (जिसकी सैलरी अधिकतम एक लाख रुपये तक हो और जिसने कम से कम छह महीने तक नौकरी की हो) दो सालों तक तीन हजार रुपये म
कहां करना होगा आवेदन
इस योजना में शामिल होने के लिए आपको कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी, अगर आपकी नौकरी लगती है और आप EPFO में रजिस्टर होते हैं तो खुद ही आप योजना में शामिल हो जाएंगे. इसी के आधार पर आपको 15 हजार रुपये दिए जाएंगे.
कंपनियों को मिलेगा इतना पैसा
नौकरी देने वाली कंपनियों को हर नए कर्मचारी के लिए (जिसकी सैलरी अधिकतम एक लाख रुपये तक हो और जिसने कम से कम छह महीने तक नौकरी की हो) दो सालों तक तीन हजार रुपये महीने तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरी देने वालों के लिए ये प्रोत्साहन तीसरे और चौथे साल तक भी जारी रहेगा.
हीने तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरी देने वालों के लिए ये प्रोत्साहन तीसरे और चौथे साल तक भी जारी रहेगा.
Samgra E-Kyc :-घर बैठे अपने समग्र आईडी को आधार से लिंक कैसे करे

Hello Friends, My name is Ashish Kumre.I m founder of SchemeNews.I m here to help of village people to know Village Scheme.
Scheme News** is a trusted digital platform that brings you the latest updates on **government schemes, employment opportunities, and educational news** in a simple and reliable way.
